प्रो. दलजीत कुमार बने पर्यावरण के प्रहरी
प्रो. दलजीत कुमार बने पर्यावरण के प्रहरी भौतिकवादिता के इस दौर में अधिकतर लोग अपने हितों को साधने में लगे हुए हैं। दरअसल आज के दौर में लोग अवसरवादी हो गए हैं। अपने हितों की पूर्ति के लिए वे दूसरों को हानि पहुंचाने से भी नहीं चूकते। यहीं वजह है कि समाज में आज चहुंओर विसंगतियों का आधिपत्य हो गया है। आज निस्वार्थ भाव से सामाजिक और लोकहित के कार्य करने वालों की संख्या काफी कम हो गई है। स्वार्थ भरे इस माहौल में पानीपत के देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में बतौर प्राध्यापक कार्यरत प्रो.दलजीत कुमार पर्यावरण संरक्षण की राह पर पूरी तन्मयता से अग्रसर हैं। दैनिक कार्यों से निवृत होकर प्रो. दलजीत कुमार खाली बचे समय का सदुपयोग वृक्षारोपण तथा जनकल्याण के कार्यों के लिए ही करते हैं। दरअसल दलजीत कुमार को वृक्षारोपण का शौक बचपन से ही रहा है। इनका यह शौक अब एक अभियान का रूप ले चुका है। पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के इनके कार्यों को देखते हुए इन्हें कई संस्थाएं ग्रीन मैन की उपाधि से भी सम्मानित कर चुकी हैं। विद्यार्थियों को समझाय...