राष्ट्र निर्माण के स्तंभ: शिक्षा से समाज को संवारते प्रधानाचार्य योगेश कुमार
आज जब देश तेज़ी से तकनीकी विकास की ओर बढ़ रहा है, तब समाज के समक्ष कुछ ऐसी चुनौतियाँ भी खड़ी हैं, जो केवल नीतियों से नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों, नैतिक शिक्षा और समर्पण से ही हल हो सकती हैं । शिक्षा न केवल ज्ञान का साधन है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी है। और इस पवित्र कार्य को पूरी निष्ठा, तन्मयता और समर्पण के साथ निभा रहे हैं — राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भोरगढ़ (दिल्ली) के प्रधानाचार्य श्री योगेश कुमार जी।वर्तमान दौर में देश के सामने अलग अलग प्रकार की अनेकों चुनौतियां मौजूद हैं।देश को प्रगति की राह पर अग्रसर करना केवल सरकार का ही कार्य नहीं है अपितु यह प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा के साथ करे ताकि देश सही पथ पर आगे बढ़ सके। वैसे तो देश की आन बान के लिए मर मिटने वालों की लंबी फेहरिस्त है मगर अपने सार्थक प्रयासों से राष्ट्र को उन्नति की राह पर अग्रसर करने वाले शिक्षक वर्ग को अनदेखा करना सरासर गलत होगा। भोरगढ़ (दिल्ली) के राजकीय बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत योगेश कुमार न केवल शिक्षा के ...